[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News. आवास के लिए सात से निगम विवाह भवन में लगेगा मेगा कैंप

Madhubani News. आवास के लिए सात से निगम विवाह भवन में लगेगा मेगा कैंप

0
Madhubani News. आवास के लिए सात से निगम विवाह भवन में लगेगा मेगा कैंप

Madhubani News. मधुबनी. नगर निगम में पूर्व में जमा कराये गये आवास लाभुकों के आवेदनों को ऑनलाइन करना अनिवार्य है. जिसमें आय प्रमाण पत्र संलग्न हर हाल में करना होगा. जबकि पहले जिन लाभुकों से आवेदन जमा कराया गया है उसमें यह अनिवार्य नहीं था. 6100 लाभुकों की सूची विभाग को भेजी गयी है. जिसे विभाग ने स्वीकार भी किया है. कारण नगर निगम कर्मियों ने स्थलीय जांच के बाद इसे तैयार किया है. लेकिन सभी ऑफलाइन आवेदन जमा कराये गये थे. विभाग ने अब ऑनलाइन आवेदन करने को अनिवार्य बना दिया है. नगर निगम में विभागीय वीसी और दिये गये निर्देश के बाद पार्षद और लाभुकों को जानकारी देते हुए मेयर अरुण राय ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि जो लाभुक अपना आवेदन निगम में जमा किये हैं उन्हें सभी कागजात के साथ निगम में आकर ऑनलाइन अपना आवेदन जमा कराना होगा. इसके लिए दिसंबर माह में कैंप लगाया गया था. जिसमें बहुत से आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे. जरूरत को देखते हुए पुनः कैंप लगाया जा रहा है.

आवेदक को आधार से लिंक मोबाइल जरूरी

नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए विभाग ने समय निर्धारित कर दिया है. वहीं आवेदकों की समस्याओं को देखते हुए मेयर अरुण राय व डिप्टी मेयर की सहमति के आधार पर ऑनलाइन आवेदन के लिए विवाह भवन में दुबारा 7 जनवरी से 10 जनवरी तक शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है. मेयर अरुण राय ने ने कहा है कि 6100 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. शिविर लगाकर आवेदकों का आवेदन ऑनलाइन किया गया था. कुछ लोग ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे. जरूरत को देखते हुए फिर से चार दिनों का कैंप लगाया जाएगा. इसके लिए निगम की ओर से सात काउंटर बनाया जायेगा. सात जनवरी से यहां पर काउंटर लगाया जायेगा. चार दिनों लिए काउंटर यहां पर काम करेगा. हर काउंटर के लिए वार्ड का निर्धारण किया जायेगा. उसके आधार पर संबंधित लाभुक अपने कागजात का ऑनलाइन आवेदन मुफ्त में करायेंगे. इसका खर्च निगम वहन करेगी. उन्होंने कहा कि आवेदक अपने साथ आधार से लिंक मोबाइल लायेंगे. ताकि ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान ओटीपी डाला जा सके. उन्होंने कहा कि हर आवेदक को अपने साथ फिर से कागजात लाना जरूरी है. मौके पर डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, मनीष कुमार सिंह, बद्री राय, अरुण प्रसाद, सुरेंद्र मंडल, समसूल हक भी थे.

जरूरी दस्तावेज लाना जरूरी

आवेदकों को अपने साथ दस्तावेज लाना जरूरी है. आवेदक का आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों के आधार का विवरण, आवेदक के सक्रिय बैंक खाता का विवरण, आय प्रमाण पत्र, भूमि दस्तावेज, माता व पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel