[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी अवैध नर्सिंग होम और लैब पर बड़ा एक्शन, एसीएमओ की छापेमारी से मचा हड़कंप

अवैध नर्सिंग होम और लैब पर बड़ा एक्शन, एसीएमओ की छापेमारी से मचा हड़कंप

0
अवैध नर्सिंग होम और लैब पर बड़ा एक्शन, एसीएमओ की छापेमारी से मचा हड़कंप
स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम

मधुबनी के बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

Madhubani Private Nursing Raid News: वरीय अधिकारियों के निर्देश में मधुबनी के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा के नेतृत्व में 4 स्वास्थ्य अधिकारियों की सदस्यीय टीम ने सोमवार को बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर प्रखंड मुख्यालय व साहरघाट में संचालित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निजी नर्सिंग होम व लैब में छापेमारी की. जांच टीम में एसीएमओ के अलावे बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विकास मदन हरिनंदन, बेनीपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीएन झा, हेल्थ मैनेजर सुशील कश्यप व कार्यालय कर्मी भास्कर झा शामिल थे.

जांच में खुली पोल: एक भी संस्थान नहीं मिला परफेक्ट

जिन मुख्य बिंदुओं पर जांच की गई उनमें अस्पताल या नर्सिंग होम का निबंधन, जैब अपशिष्ट कचरा प्रबंधन का निबंधन, राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा निबंधन या एनओसी, फायर एंड सेफ्टी संबंधित एनओसी, चिकित्सक अथवा पैरामेडिकल कर्मियों की उपस्थिति तथा विवरणी एवं ओपीडी और आईपीडी का पंजी शामिल थे. जिनमें सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कोई ना कोई गड़बड़ियां पाई गई. वहीं कई स्वास्थ्य संस्थानों के पास ना तो निबंधन पत्र ना ही चिकित्सकों या पारामेडिकल कर्मियों की सूची अथवा उसका विवरणी ही थे.

जांच की खबर फैलते ही संचालकों में मचा हड़कंप

जिन नर्सिंग होम और लैब आदि की जांच की गई उनमें एमआर इमरजेंसी अस्पताल साहरघाट, न्यू वेदांता हेल्थ केयर पुरानी उमगांव रोड साहरघाट, सिदरा अल्ट्रासाउंड सेंटर रामजानकी चौक साहरघाट, डॉक्टर डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अल्ट्रासाउंड पुरानी उमगांव रोड साहरघाट, राज जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर नायक गेट साहरघाट, देवासी हेल्थ केयर बलवा रोड साहरघाट, डॉ. सिनु झा क्लीनिक उमगांव रोड साहरघाट,न्यू लाइफ लाइन क्लीनिक उमगांव रोड साहरघाट, दरभंगा हेल्थ केयर सेंटर रामजानकी चौक साहरघाट, ग्रीन हॉस्पिटल मधवापुर पेट्रोल पंप से दक्षिण व आरएस पॉली क्लीनिक उमगांव रोड साहरघाट सहित अन्य शामिल है. जांच की खबर फैलते ही निजी नर्सिंग होम व लैब में हड़कंप मच गया.

वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इन सभी निजी नर्सिंग होम, लैब और जांच घर आदि की जांच की गई. जांच में देखा जाना था कि ये सभी संस्थान के द्वारा मानक का पालन किया जा रहा है या नही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel