[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani : ब्राउन शुगर और दो लोडेड पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Madhubani : ब्राउन शुगर और दो लोडेड पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
Madhubani : ब्राउन शुगर और दो लोडेड पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ब्राउन शुगर और दो लोडेड पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार,

Madhubani News:मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. एसएसबी 18वीं बटालियन लौकहा और बाबूबरही थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और अवैध हथियारों के साथ तस्कर राकेश कुमार सिंह को दबोच लिया. शुक्रवार को अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह नेपाल से ब्राउन शुगर की खेप लाकर दोनवारीहाट सब्जी मंडी स्थित एक किराए के मकान से चोरी-छिपे इसकी सप्लाई करता था.

टिफिन बॉक्स से मिला 100 ग्राम नशा, कमर में खोंस रखी थी देसी और इटालियन पिस्टल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनवारीहाट में संजय महतो के मकान में नशे का कारोबार चल रहा है. इस इनपुट पर जब संयुक्त टीम ने छापेमारी की, तो कमरे में रखे एक स्टील के टिफिन बॉक्स से लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके बाद जब आरोपी राकेश सिंह की शारीरिक तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए. आरोपी ने अपनी दाहिनी कमर में एक लोडेड देसी पिस्टल और बाईं कमर में एक अत्याधुनिक लोडेड इटालियन पिस्टल खोंस रखी थी.

कारतूस, तौल मशीन और दो बाइक जब्त, स्थानीय सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके से हथियारों और नशे के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, चिलम, कई जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन, 3990 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं. छापेमारी के दौरान कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.बाबूबरहीथानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब उसके नेपाल से जुड़े नेटवर्क और स्थानीय खरीदारों का पता लगा रही है.

रिपोर्ट अवनीश कुमार कर्ण

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel