[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी: घर के पास बने गड्ढे ने ली 3 साल के बच्चे की जान, परिजनों में मचा कोहराम

मधुबनी: घर के पास बने गड्ढे ने ली 3 साल के बच्चे की जान, परिजनों में मचा कोहराम

0
मधुबनी: घर के पास बने गड्ढे ने ली 3 साल के बच्चे की जान, परिजनों में मचा कोहराम
गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

मधुबनी जिले के बासोपट्टी से रौशन ठाकुर की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत छतौनी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां खेलते-खेलते घर के पास ही बने पानी से भरे एक छोटे से गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम रियांश कुमार की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेलने के दौरान अचानक गड्ढे में गिरा मासूम

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, छतौनी वार्ड नंबर 10 निवासी राजकुमार साह का 3 वर्षीय पुत्र रियांश कुमार सुबह के समय घर के पास खेलने के लिए निकला था. खेलते-खेलते वह पास में ही स्थित एक पानी भरे छोटे गड्ढे के समीप चला गया और अचानक उसमें गिर गया. बच्चे को गड्ढे में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उसे बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें.. आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रात में ही पंचायत बैठाकर कराया निकाह

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

परिजन आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए जयनगर अस्पताल ले गए. हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि मृतक रियांश अपने माता-पिता का तीसरा बेटा था. मासूम की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में मातम पसर गया.

यह भी पढ़ें.. आयुष्मान भारत: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सुविधाएं, घर बैठे बनेगा कार्ड

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना की डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करनी चाही, लेकिन शोकाकुल परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया. बासोपट्टी के थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के लिखित इनकार और अनुरोध के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

यह भी पढ़ें… जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, जाले में वैज्ञानिकों ने सिखाया केंचुआ खाद बनाने का तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel