[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी: मंदिर में दूसरी बार चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी: मंदिर में दूसरी बार चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

0
मधुबनी: मंदिर में दूसरी बार चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद जांच करती पुलिस और मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. एक सप्ताह के भीतर दूसरे मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है. ताजा मामला भैरवस्थान थाना क्षेत्र के संतनगर स्थित विष्णु मंदिर का है, जहां अज्ञात चोर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

मंदिर का ताला तोड़कर चुराए चांदी के मुकुट

शनिवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी रामेश्वर यादव ने मंदिर का ताला टूटा देखा. अंदर जाकर जांच की तो भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट गायब मिले. चोरी गए मुकुटों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए.

ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग

घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि रामदेव प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य श्याम देव प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पहरेदार की तैनाती की मांग की.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी.

एक सप्ताह पहले भी काली मंदिर में हुई थी चोरी

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर स्थित काली मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोर नकदी लेकर फरार हो गए थे. लगातार दूसरी घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel