[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani: EO कृष्ण भूषण कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी को 25 लाख की सहायता

Madhubani: EO कृष्ण भूषण कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी को 25 लाख की सहायता

0
Madhubani: EO कृष्ण भूषण कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी को 25 लाख की सहायता
दिवंगत EO कृष्ण भूषण कुमार को श्रद्धांजलि देते डीएम

Madhubani: सुल्तानगंज नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी स्व. ई. कृष्ण भूषण कुमार को बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. हाल ही में उनकी हत्या के बाद उनका पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय लाया गया, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार दिवंगत अधिकारी के आवास गदियानी लोहरसारी मोहल्ला पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया. इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

Madhubani Eo Krishna Bhushan Funeral State Honour 1
Madhubani: eo कृष्ण भूषण कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी को 25 लाख की सहायता 3

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दी गई आर्थिक सहायता

डीएम ने कहा कि स्व. कृष्ण भूषण कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर दिवंगत अधिकारी की पत्नी शालू कुमारी को तत्काल सहायता के रूप में 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. साथ ही आश्वासन दिया कि प्रशासन हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़ा है.

डीएम ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी दिवंगत अधिकारी के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel