[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी RTI विवाद के बाद राजस्व कर्मचारी को वाहन से कुचलने के प्रयास, चार गिरफ्तार

RTI विवाद के बाद राजस्व कर्मचारी को वाहन से कुचलने के प्रयास, चार गिरफ्तार

0
RTI विवाद के बाद राजस्व कर्मचारी को वाहन से कुचलने के प्रयास, चार गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी

मधुबनी के बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

Madhubani Crime News: मधुबनी के बिस्फी अंचल कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी के साथ कथित रूप से मारपीट, धमकी और वाहन से धक्का मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, लाइसेंसी हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं. मामले की जानकारी बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में दी.

पुलिस के अनुसार, घटना 17 जून को उस समय हुई जब राजस्व कर्मचारी विजय कुमार राजस्व महाअभियान से संबंधित कार्य में जुटे थे.

आरटीआई आवेदन को लेकर हुआ विवाद

एसडीपीओ ने बताया कि आरटीआई आवेदन के जवाब से असंतुष्ट निलेश कुमार अग्रवाल कथित रूप से अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने एक आवेदन से संबंधित जानकारी की मांग की और इस दौरान कार्यालय परिसर में हंगामा एवं अभद्र व्यवहार किया.

राजस्व कर्मचारी द्वारा मामले की सूचना वरीय अधिकारियों और स्थानीय थाना को दी गई थी.

राजस्व कर्मचारी को वाहन से धक्का मारने का आरोप

पुलिस के अनुसार, कार्यालय से निकलने के दौरान जब राजस्व कर्मचारी ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो कथित रूप से उन्हें वाहन से धक्का मार दिया गया. घटना में कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिकी में जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है. मामले की जांच जारी है.

पहले भी धमकी देने की शिकायत

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले मोबाइल फोन के माध्यम से धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की शिकायत भी सामने आई थी. इन आरोपों की भी जांच की जा रही है.

चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस जब्त

Madhubani Crime News Four Arrested For Threatening Revenue Employee 1
हथियार और कारतूस जब्त

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान दरभंगा के कटकी बाजार निवासी निलेश कुमार अग्रवाल, भागलपुर के सैदपुर निवासी संतोष कुमार सिंह, आरा निवासी शिवेश कुमार और सारण निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न्याय आयोग का बोर्ड लगी चारपहिया गाड़ी, एक मोबाइल फोन, एक एयर पिस्टल, एक एयर राइफल, एक लाइसेंसी राइफल और 22 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: युवक की मौत के बाद सड़क जाम, आक्रोशित भीड़ ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel