[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani:मधुबनी में बड़ा हादसा, जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत

Madhubani:मधुबनी में बड़ा हादसा, जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत

0
Madhubani:मधुबनी में बड़ा हादसा, जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत
खेलते-खेलते पानी से भरे खड्डे में उतरे पांच बच्चे, सभी की मौत

मुजफ्फरपुर से रमण कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Madhubani Breaking: बिहार के मधुबनी जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है.पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में बुधवार को जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.मरने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच थी.इस खौफनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, केरवार गांव के कुछ बच्चे दोपहर के समय पास के ही एक बगीचे में खेल रहे थे.भीषण गर्मी के कारण बच्चों ने अचानक पानी में नहाने का मन बना लिया.बगीचे के बगल में ही जेसीबी से खोदा गया एक गहरा गड्ढा था, जिसमें बारिश का पानी जमा था.बच्चे उस गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए.नहाने के दौरान वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और एक के बाद एक पांचों बच्चे गहरे पानी में समाने लगे.इस दौरान दो बच्चे बाहर ही बैठे थे, जो पानी में नहीं उतरे थे.

Image 97
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

दोस्तों को डूबता देख चिल्लाया मासूम, गांव में पसरा मातम

पांचों बच्चों को डूबता देख बाहर बैठे एक बच्चे ने चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी.शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर भागे और बच्चों को पानी से बाहर निकाला.हालांकि, तब तक तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.ग्रामीणों ने बाकी दो बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा, लेकिन बदकिस्मत से उन्होंने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान केरवार गांव निवासी ललित पंडित की पुत्री सलोनी कुमारी (10 वर्ष), छोटे पंडित के पुत्र अभिषेक कुमार (14 वर्ष), दिनेश पंडित के पुत्र प्रशांत कुमार (12 वर्ष) व पुत्री रिंकू कुमारी (10 वर्ष) और नुनू पंडित की पुत्री स्नेहा कुमारी (9 वर्ष) के रूप में हुई है.

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

दिल दहला देने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार, बीडीओ बसंत कुमार सिंह और पतौना थाना अध्यक्ष अनुराग कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.एक ही मोहल्ले के पांच बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला है और चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel