[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी पांच सड़कों का मिलन, बीच में मौत का गड्ढा! इस चौक से गुजरने में लोग खा रहे हैं खौफ

पांच सड़कों का मिलन, बीच में मौत का गड्ढा! इस चौक से गुजरने में लोग खा रहे हैं खौफ

0
पांच सड़कों का मिलन, बीच में मौत का गड्ढा! इस चौक से गुजरने में लोग खा रहे हैं खौफ
सड़क दुर्घटना, फोटो- सोशल मीडिया

मधुबनी से शैलेंद्र कुमार झा की रिपोर्ट

Madhubani Accident Zone: मधुबनी शहर का लोहरसारी चौक राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गया है. पांच सड़कों को जोड़ने वाले इस व्यस्त चौराहे पर नाली के पास बने गहरे गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर परिषद ने अब तक स्थायी मरम्मत नहीं कराई है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है. 

पांच सड़कों का अहम जंक्शन, लेकिन हालत बदहाल

लोहरसारी चौक शहर का महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है. यहां आरके कॉलेज गेट नंबर-1, किशोरी लाल चौक, संतुनगर, पानी टंकी और कसेरा पोखर टोला से आने वाली पांच सड़कें मिलती हैं. रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं. लेकिन सड़क के बीच नाली पर बने गहरे गड्ढे अब आवागमन में बड़ी बाधा बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह बेतिया में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी चीनी लदी ट्रक

बारिश में और बढ़ जाता है हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती. ऐसे में बाइक और साइकिल सवार अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं. कई लोग अब तक चोटिल हो चुके हैं. सड़क किनारे रहने वाले गोपाल शर्मा, महेश ठाकुर, सुरेंद्र साह और दुखन महतो का कहना है कि यहां लगभग हर दिन कोई न कोई दुर्घटना होती है.

चार पहिया वाहनों का रास्ता लगभग बंद

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई चार पहिया वाहन अब इस रास्ते से आने-जाने से बच रहे हैं. दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि यदि सड़क का किनारा और टूट गया तो यह मार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: ऊपर यूरिया, नीचे करोड़ों की शराब… ट्रक का तहखाना खुला तो सामने आया तस्करी का बड़ा खेल

नगर परिषद को दी चेतावनी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद को कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई. कसेरा पोखर, लोहरसारी टोला और संतुनगर के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क और नाली की मरम्मत नहीं हुई तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे. लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.

समस्या एक नजर में

  • स्थान: लोहरसारी चौक
  • समस्या: नाली के पास गहरे गड्ढे
  • असर: पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी
  • बरसात में खतरा बढ़ जाता है
  • स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की

यह भी पढ़ें: पुलिया बन गई, रास्ता बनाना भूल गए… पूर्वी चंपारण में मनरेगा योजना पर उठे सवाल

Previous article राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं
Next article तृणमूल नेता शौकत मोल्ला के बेटे की कैफे पर चला बुलडोजर, ‘अरण्येर कूले’ हुआ ध्वस्त
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel