[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी सड़क दुर्घटना में एलआईसी सहायक की मौत

सड़क दुर्घटना में एलआईसी सहायक की मौत

0
सड़क दुर्घटना में एलआईसी सहायक की मौत

मधुबनी . नगर थाना क्षेत्र के डीटीओ कार्यालय के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान महिला कॉलेज के सामने बने न्यू कॉलोनी के 23 वर्षीय ऋषभ राज के रुप में हुई है. वह जीवन बीमा निगम में सहायक के पद पर पदस्थापित था. दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 11.30 बजे अपनी बाइक से अपने न्यू कॉलोनी स्थित आवास आ रहे थे. जानकारी के अनुसार घर आने क्रम में डीटीओ कार्यालय के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन आनन फानन सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घर का इकलौता चिराग था ऋषभ बीती रात डीटीओ कार्यालय के समीप हुई सड़क दुर्घटना में हुई ऋषभ राज के मौत के साथ घर का इकलौता चिराग बुझ गया. करीब दो वर्ष पूर्व ऋषभ राज के पिता धीरेन्द्र कुमार जो एलआईसी में अधिकारी थे उनके आकस्मिक निधन के बाद उसे अनुकंपा पर एलआईसी कार्यालय में सहायक पद नियुक्ति हुई थी. ऋषभ राज परिवार में खबसे बड़ा है. उनकी दो बहनें हैं. एक बहन की शादी हो चुकी है. वहीं एक बहन की शादी नहीं हुई है. माता मिथिला पेंटिंग कि कलाकार है. घटना से पूरे परिवार सहित मुहल्ले भर में शोक व्याप्त है. लोग गम में डूबे हैं. परिवार में चीत्कार मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel