[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी फुलपरास में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित , लोगों में खुशी

फुलपरास में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित , लोगों में खुशी

0
फुलपरास में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित , लोगों में खुशी

फुलपरास. अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि चिन्हित कर लिया गया है. जिससे आमजनों में खुशी की लहर है. अंचल अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के बगल में स्थित बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल की जमीन को चिन्हित किया गया है. जो फुलपरास नगर पंचायत के वार्ड दो में है. जिसका रकबा छह एकड़ है. लेकिन कॉलेज के लिए पांच एकड़ की जरूरत है. सीओ ने कहा कि जमीन जल संसाधन विभाग की है. जमीन हस्तांतरण के लिए एसडीओ फुलपरास के माध्यम से डीएम मधुबनी को भेजा गया है. मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान मधुबनी जिले में थे. इस दौरान डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि जिले के फुलपरास, बेनीपट्टी एवं खजौली प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी. बता दे कि फुलपरास अनुमंडल के निर्माण के लगभग साढ़े तीन दशक होने को है. लेकिन मुख्यालय में एक डिग्री कालेज नही था. इंटर स्तरीय कॉलेज एक है. लेकिन अनुदान यानि वित्तरहित कॉलेज है, जिससे स्थानीय छात्र छात्राओं को होने वाली परेशानी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं शिक्षाविदों ने हर्ष जताते हुए कहा कि कॉलेज स्थापना के बाद क्षेत्र के शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel