[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी लोगों को खाने की क्वालिटी के बारे में जागरूक करना जरूरी

लोगों को खाने की क्वालिटी के बारे में जागरूक करना जरूरी

0
लोगों को खाने की क्वालिटी के बारे में जागरूक करना जरूरी

मधुबनी. मानव शरीर के निर्माण में भोजन एक महत्वपूर्ण तत्व है. प्रकृति ने कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं जो महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त कोशिकाओं और शरीर के ऊतकों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन करने की आवश्यकता होती है. हर साल दुनिया भर में 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. दुनिया में 10 में से लगभग 1 व्यक्ति दूषित भोजन खाने के बाद बीमार पड़ते हैं. और हर साल 42 लाख लोग मर जाते हैं. जिसके परिणामस्वरूप 33 मिलियन स्वस्थ जीवन वर्ष का नुकसान होता है. सिविल सर्जन डा नरेश कुमार भीमसारिया ने कहा कि खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य है लोगों को खाने की क्वालिटी के बारे में जागरूक करना. हम अक्सर बाहर का खाना, स्ट्रीट फ़ूड आदि कंज्यूम करते हैं. खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल, सब्जियां, मैदा, आटा और अन्य रॉ मटेरियल अच्छी क्वालिटी का नहीं होता है. कई बार यह खाना फ्रेश नहीं होता. इस वजह से हम बीमार हो जाते हैं.

क्या कहते हैं डब्ल्यू एच ओ के आंकड़े

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक खराब खाने के कारण एक दिन में करीब 16 लाख लोग बीमार होते हैं. हर रोज़ पांच साल से कम उम्र के 340 बच्चे खराब क्वालिटी वाले खाने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं. डब्ल्यू एच ओ के अनुसार डायरिया और कैंसर सहित करीब 200 बीमारियां ऐसी है जो अनसेफ फूड यानि की खराब खाने के कारण होती है.

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे

इस दिन के बहाने लोगों को खाने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है.

यह दिवस लोगों को याद दिलाता है कि शुद्ध और सुरक्षित भोजन सभी लोगों का अधिकार है.

इस दिवस का उद्देश्य लोगों को खाद्य सुरक्षा के विषयों के बारे में शिक्षित करना और सुरक्षित भोजन तक सभी लोगों की पहुंच को सुनिश्चित करना भी है. खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाती है. व्यक्तिगत स्तर पर हम निम्नलिखित तरीकों से फ़ूड सेफ्टी का ख्याल रख सकते हैं.

धुली हुई सब्जियों का इस्तेमाल करें. भोजन को ठीक से पकाएं, फूड एक्सपायरी डेट जांच लें.

बहुत समय से बाहर रखे खाने को नहीं खाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel