[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी राउंड दी क्लॉक मोड में संचालित होगा स्वास्थ्य संस्थान

राउंड दी क्लॉक मोड में संचालित होगा स्वास्थ्य संस्थान

0
राउंड दी क्लॉक मोड में संचालित होगा स्वास्थ्य संस्थान

मधुबनी . लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सीएस डा. नरेश कुमार भीमसारिया ने सदर अस्पताल के अधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल को 4 जून को “राउंड दी क्लॉक ” इमरजेंसी सेवा के तहत अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. इसमें समुचित संख्या में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को होने वाले मतगणना केंद्र में दो एम्बुलेंस एवं सदर अस्पताल में एक एम्बुलेंस की तैनाती की गई है. सीएस ने स्वास्थ्य संस्थान पर उपलब्ध एंबुलेंस एवं एम्बुलेंस चालक, एम्बुलेंस के साथ जाने वाले चिकित्सक एवं पारा मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

मेडिकल टीम की हुई प्रतिनियुक्ति

चार जून को होने वाले मतगणना को लेकर सदर अस्पताल में एक एवं मतगणना केंद्र में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर दल संख्या एक में डॉ. संतोष कुमार, जीएनएम बृजेश ठाकुर एवं जीएनएम संजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है. दल संख्या दो में डॉ. अमित कुमार, जीएनएम खुशीराम गुर्जर एवं जीएनएम नेहा रानी की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं सदर अस्पताल स्थित दल संख्या 3 में डॉ. सुजीत कुमार, जीएनएम विनोद कुमार, जीएनएम पूनम कुमारी एवं राजेंद्र पासवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. सीएस ने कहा कि सभी एंबुलेंस पर मेडिकल टीम के साथ ही अत्यधिक मात्रा में ओआरएस एवं आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ सुबह 5 बजे से मतगणना सम्पन्न होने तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel