[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा सामुदायिक उत्प्रेरक व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा सामुदायिक उत्प्रेरक व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

0
स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा सामुदायिक उत्प्रेरक व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

मधुबनी. आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर लोगों के परिवार नियोजन के सभी स्थायी एवं अस्थायी सुविधाओं की जानकारी देकर इच्छुक दंपतियों को चिन्हित किया जाएगा. उन्हें परिवार नियोजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में पखवाड़े का आयोजन कर लोगों को परिवार नियोजन संबंधी सुविधाओं के लिए जागरूक कर उन्होंने आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया है. सीएस ने स्वास्थ्य अधिकारियों को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की. यह सॉफ्टवेयर परिवार कल्याण के साधनों की भौतिक उपस्थिति व अनुपस्थिति की जानकारी देने व सामग्री प्राप्त करने के लिए विकसित किया गया है. सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों को परिवार नियोजन की सभी सुविधाएं एवं जानकारी समुदाय स्तर तक देकर इच्छुक लाभार्थियों को चिन्हित सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा पखवाड़ा विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा. सिविल सर्जन ने कहा है कि विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन चरण में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है. इसमें 20 जून तक प्रारंभिक चरण, 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरक पखवाड़ा और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों द्वारा पूरे जिले में लोगों के बीच जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना व योग्य दंपतियों को इच्छुक सेवा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर रखना व छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के मध्य चर्चा कर माता और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने एवं गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने के लिए आवश्यक परामर्श देना है. सभी अधिकारियों को पखवाड़े के दौरान लोगों को परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवा कॉपर टी, गर्भनिरोधक सुई एवं गोलियां, बंध्याकरण और नसबंदी की सेवा प्रदान करने का विशेष रूप से ध्यान रखने का आवश्यक निर्देश दिया गया है. इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग को यूएनएफपीए और पीएसआई इंडिया जैसे डेवलपमेंट पार्टनर्स द्वारा भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग परिवार नियोजन सुविधाओं का लाभ उठा सकें. लोगों को दी जाएगी परिवार नियोजन केी सुविधा का लाभ एसीएमओ सह परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ आरके सिंह ने कहा कि पखवाड़े के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष रूप से इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी सुविधा का लाभ दिया जाएगा. स्थायी सुविधा के रूप में लोग महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. अस्पताल में महिला बंध्याकरण करने पर लाभार्थी महिला को 2000 रुपया जबकि पुरुष नसबंदी कराने पर लाभार्थी पुरुषों को 3000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य डीसीएम नवीन दास ने कहा की बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के दौरान लोगों को परिवार नियोजन साधनों की जानकारी देकर उन्हें आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है. अभियान की सफलता के लिए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं. अभियान के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका व टोला सेवकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जरूरी सहयोग लिया जा रहा है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा परिवार नियोजन के लिए अस्पताल में उपलब्ध सुविधा का लाभ दिया जाएगा. इससे जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने में सहयोग मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel