सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए. रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है. रक्तदान करने से जरूरतमंदों की मदद होती है. इसके साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है. इस मिथक को तोड़ कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें. क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है. उन्होंने कहा कि जिले में थैलेसीमिया के 60 मरीज हैं. जिन्हे हर माह ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही अन्य मरीजों को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
