जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय बसुआड़ा के विनय कुमार पासवान, आयशा खातून, माला कुमारी, सगीर सुल्ताना, माधुरी देवी, नरेश कुमार यादव, कुमारी प्रेमलता, कौशर जहां, कोमल कुमारी, अर्चना कुमारी, अमीता देवी, कैलाश साहु, एवं एनपीएस अजित कुमार बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये. जिनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण का उत्तर नहीं देने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. साथ इन सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
