[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News : पूर्व पीएम की जयंती पर शताब्दी समारोह आयोजित

Madhubani News : पूर्व पीएम की जयंती पर शताब्दी समारोह आयोजित

0
Madhubani News : पूर्व पीएम की जयंती पर शताब्दी समारोह आयोजित

बासोपट्टी.

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी जयंती पर विभिन्न जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया. हत्थापुर परसा शक्ति केंद्र के बूथ नं. 55 पंचरत्न, सेलिबेली शक्ति केंद्र के बूथ 121 उछाल, फेंट एवं डामू शक्ति केंद्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया. साथ ही उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

भाजपा कार्यकर्ता हरिश्चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है. उन्होंने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया है या फिर उनके कार्यकाल में सक्रिय रहे हैं. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार सिंह, राजन कुमार साह, शिव नारायण ठाकुर, धनेश्वर शर्मा, मोहन शर्मा, जयराम ठाकुर, अनिल कुमार झा, विशेश्वर साह, नरेंद्र राय, संतोष सिंह, अशोक शर्मा, सागर यादव, पवन कुमार पांडेय, राम प्रवेश ठाकुर, कन्हैया शर्मा, रवींद्र शर्मा, अनिल तिवारी ने भाग लिया.

बिस्फी.

प्रखंड क्षेत्र के सिमरी,चहुटा एवं बिस्फी मंडल के कार्यालय के सभागार में बुधवार को पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाया गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र झा, कन्हाई चंद्र झा, एवं चंद्रजीत यादव ने किया. विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि पूर्व पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा के स्रोत थे. उन्होंने मिथिला के महासेतु निर्माण एवं मैथिली के संविधान के अष्टम सूची में शामिल कर मिथिला वासी को बहुत बड़ी सौगात दी. वे भारतीय राजनीति के प्रेरणा स्रोत थे. मौके पर कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, अभिजीत पासवान, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार साहू, राम सकल यादव, मुखिया अविनाश पासवान, राज किशोर मिश्र बुलेट, सरवन कुमार यादव, मनोज यादव, विश्वजीत यादव, अखिलेश कुमार झा, मुन्ना ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, विष्णु देव सहनी सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

खजौली.

प्रखंड मुख्यालय स्थित आलोक लाइब्रेरी के परिसर में बुधवार को भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बिनोद पांडेय की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मनाई गई. जयंती समारोह में भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बिनोद पांडेय, विधायक प्रतिनिधि शंभु नाथ ठाकुर, सुमित कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नितिन सिंह राणा, ललन सिंह, राम विनय सिंह, रामपाल यादव, प्रमोद सिंह, मिथिलेश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश विश्व के मानचित्र पर देश का नाम रौशन किया. जयंती समारोह पर उनके आर्दश पर चलकर विकसित देश बनाने का संकल्प लें. विधायक प्रतिनिधि शम्भु नाथ ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता समित कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनी पर प्रकाश डाला.

जयंती पर याद किये गये पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

हरलाखी.

भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राम कृपाल महतो के नेतृत्व में भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गयी. अवसर पर विशौल गांव स्थित दुर्गा मंदिर व फुलहर गांव स्थित गिरिजा माई मंदिर के प्रांगण में भाजपा के लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी के लिए देश प्रथम था. सभी दलों का नेता उनको सम्मान देते थे. अटल जी सुशासन का जो मॉडल प्रधानमंत्री काल में देश के लिए रखा उसको देश सदैव सराहा. भाजपा नेता गौरी शंकर महतो ने कहा कि अटल जी राजनीति के युगपुरुष थे. उनके नेतृत्व में ही कारगिल युद्ध मे विजयी प्राप्त की. कहा कि अटल जी का प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल का आज भी दुनिया भर में सराहना होती है. मौके पर जंगबहादुर यादव, रूपेश कुमार मिश्र, संजीव पंजियार, श्रवण नायक, पदारथ राउत, मनु झा, तेज नारायण यादव, श्रवण झा, बंटी सिंह, पिंटू झा, भंडारी मौजूद थे.

फुलपरास

. स्थानीय राम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. समारोह में भाजपाइयों ने नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष संजय रजक को सम्मानित किया. समारोह में भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री कृष्ण कुमार सिंह यादव, रामसुंदर यादव, महेन्द्र नारायण कुंवर, अनरूद ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद, दुर्गा नन्द ठाकुर, रामकुमार झा, लाल कुमार मंडल, चन्देश्वर मंडल, अरुण कुमार यादव, ललित ठाकुर, संजीत ठाकुर, रामचंद्र मंडल, अजय कुमार साह, गंगाराम साह ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel