[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी: बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, छात्रा घायल

मधुबनी: बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, छात्रा घायल

0
मधुबनी: बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, छात्रा घायल
1- अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन 2- निजी अस्पताल में इलाजरत घायल कंचन कुमारी

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

परीक्षा देने जा रही थी बहन

मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा वार्ड संख्या-01 निवासी वीरेंद्र साह के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवती कंचन कुमारी (24) उमेश साह की पुत्री बताई गई है. दोनों चचेरे भाई-बहन थे.

जानकारी के अनुसार कंचन कुमारी पंडौल स्थित परीक्षा केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा देने अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी. इसी दौरान पिपरौलिया के समीप एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया.

वहीं गंभीर रूप से घायल कंचन कुमारी को बेहतर इलाज के लिए चनौरागंज स्थित निजी अस्पताल नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस भाई ने बहन को परीक्षा दिलाने की जिम्मेदारी उठाई थी, वही रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

ट्रक चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही अर्पण कुमार के नेतृत्व में अररिया संग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel