[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News. अब प्रत्येक माह प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की होगी रैंकिंग

Madhubani News. अब प्रत्येक माह प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की होगी रैंकिंग

0
Madhubani News. अब प्रत्येक माह प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की होगी रैंकिंग

Madhubani News. मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. उन्होंने फसल क्षति अनुदान, धान अधिप्राप्ति की तैयारी, नहरों से सिंचाई, नलकूप, कृषि फीडर से बिजली आपूर्ति, उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये. समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि अब प्रत्येक माह प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की रैंकिंग होगी. उन्होंने कहा कि कृषि के विभिन्न इंडिकेटर के आलोक में ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की जाएगी. निम्न प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के विरुद्ध करवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए नहर प्रमंडल के सभी पदाधिकारी प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर नहरों में हो रही जलापूर्ति पर नजर रखें. किसानों से मिलकर पटवन की स्थिति की जानकारी लें. उन्होंने कार्यपालक अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि बंद पड़े नलकूपों को शीघ्र मरम्मत कर चालू करें. उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए सुदूर खेतों तक तेजी के साथ कृषि विद्युत संबद्धता प्रदान करना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जिले में जिन इच्छुक किसानों के खेतों में बिजली का पोल उपलब्ध है वहां शत प्रतिशत इच्छुक किसानों को कृषि विद्युत संबद्धता प्रदान करें. डीएम ने जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश दिया. उन्होंने कृषि फीडर से निर्बाध 16 घंटे बिजली प्रतिदिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने नलकूपों की मरम्मत और नव निर्माण में गति लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखें. किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखने एवं लगातार छापेमारी का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने डीजल अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel