[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Crime News. बाइक सवार बदमाशों ने मसाला व्यापारी को मारी गोली

Crime News. बाइक सवार बदमाशों ने मसाला व्यापारी को मारी गोली

0
Crime News. बाइक सवार बदमाशों ने मसाला व्यापारी को मारी गोली

Crime News. फुलपरास. थाना क्षेत्र के सिसबार बाजार में रविवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक मसाला व्यापारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी व्यवसायी की पहचान खुटौना निवासी शिवम कुमार 22 के रूप में हुई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार खुटौना निवासी व मसाला व्यापारी प्रमोद साह के पुत्र शिवम कुमार नरहिया बाजार से तगादा का पैसा वसूल कर लौट रहा था. जहां फुलपरास के बाद एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनका पीछा कर रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने सिसवार बाजार से पहले सुनसान जगह पर गोली चला दी. लेकिन शिवम बाल बाल बच गया. जिसके बाद व्यापारी ने तेजी से बाइक चलाकर सिसवार बाजार में बाइक रोकने का प्रयास किया. पीछे से बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. बदमाश बाइक लेकर उत्तर दिशा की ओर भाग गये. सीसीटीवी फुटेज में बाइक चला रहे बदमाश मास्क पहने हुआ था. बाइक पर पीछे में बैठे बदमाश के हाथ में हथियार लहराता हुआ देखा गया. गोली शिवम के दाहिने पजरा में लगते हुए निकल गया. परिजनों ने शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया. स्टेट हाइवे पर बीच बाजार में दिनदहाड़े गोली मारना और भाग जाने की घटना से सिसवार बाजार के लोगों में दहशत बना हुआ है. प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने गोली चलने की पुष्टि करते हुए कहा कि बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक सवार है. आवेदन मिलने के उपरांत अग्रेतर प्राथमिकी की प्रक्रिया की जाएगी. डीएसपी सुधीर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel