[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी मधुबनी की धरती से निकलेगा मिथिला का 2000 साल पुराना इतिहास, अब यहां पर होगी खुदाई

मधुबनी की धरती से निकलेगा मिथिला का 2000 साल पुराना इतिहास, अब यहां पर होगी खुदाई

0
मधुबनी की धरती से निकलेगा मिथिला का 2000 साल पुराना इतिहास, अब यहां पर होगी खुदाई
बलिराजगढ़ की तस्वीर

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल बलिराजगढ़ पर वैज्ञानिक उत्खनन के लिए आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है. ‘राजा बली का गढ़’ के नाम से प्रसिद्ध इस स्थल पर अब व्यवस्थित खुदाई होगी. इससे मिथिला की प्राचीन सभ्यता और इतिहास पर नए सिरे से प्रकाश पड़ने की उम्मीद है.

ASI ने दी उत्खनन की मंजूरी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बलिराजगढ़ में उत्खनन की अनुमति प्रदान की है. जानकारी के अनुसार, इस विषय पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और ASI के महानिदेशक से लगातार बातचीत की. उनके प्रयासों के बाद यह स्वीकृति संभव हो सकी.

संजय कुमार झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बलिराजगढ़ को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में विशेष रुचि दिखाई है.

डॉ. हरि ओम शरण के निर्देशन में होगा कार्य

उत्खनन कार्य ASI के पटना सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. हरि ओम शरण के निर्देशन में कराया जाएगा. स्वीकृत साइट प्लान में चिन्हित क्षेत्र को लाल रंग से दर्शाया गया है. सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा.

उत्खनन के दौरान प्राप्त प्राचीन वस्तुओं की विस्तृत सूची संबंधित कार्यालय को सौंपी जाएगी. क्षेत्रीय कार्य पूरा होने के तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट महानिदेशक को प्रस्तुत करनी होगी.

1 वर्ग किलोमीटर में फैला ऐतिहासिक किला

मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड में स्थित बलिराजगढ़ लगभग 1 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. इसे मिथिला के राजा बलि की राजधानी माना जाता है. लोकमान्यताओं के अनुसार यह असुर राजा बलि का गढ़ था, जो अपनी दानवीरता के लिए प्रसिद्ध थे. ASI ने इस स्थल को वर्ष 1938 में संरक्षित स्मारक घोषित किया था.

शुंग से पाल काल तक के मिले प्रमाण

1962 से 2014 के बीच हुई खुदाई में शुंग-कुषाण काल (लगभग 200 ईसा पूर्व) से लेकर पाल काल तक के अवशेष मिले हैं. यहां से नॉर्दर्न ब्लैक पॉलिश्ड वेयर (NBPW), टेराकोटा मूर्तियां, तांबे के सिक्के, पत्थर के मनके और लोहे की वस्तुएं बरामद हुई हैं.

विशेष रूप से पकी ईंटों से बनी विशाल सुरक्षात्मक दीवार और पक्की नालियों के अवशेष मिले हैं. ये लगभग 2000 वर्ष पुराने उन्नत शहरी नियोजन के संकेत देते हैं.

पर्यटन और रोजगार की नई संभावना

बलिराजगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है. इससे न सिर्फ मिथिला की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह पहल बिहार की ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. मिथिला की प्राचीन सभ्यता अब नए साक्ष्यों के साथ दुनिया के सामने आ सकती है.

Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा पेच, तेजस्वी यादव से AIMIM ने मांगा समर्थन

Previous article होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बीडीओं ने की लोगों से मदद की अपील
Next article श्री श्याम के जयकारों से गूंजा शहर, भक्तों ने पारंपरिक परिधान में निकाली निशान शोभा यात्रा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel