[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani: बाबूबरही में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Madhubani: बाबूबरही में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

0
Madhubani: बाबूबरही में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर

Madhubani News: बाबूबरही थाना क्षेत्र के अमोला मेला गाछी के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान लौकहा ठाढ़ी निवासी मंजीत कर्ण के रूप में हुई है. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, मंजीत कर्ण मधुबनी से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अमोला मेला गाछी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो को पार करने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजीत कर्ण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल पहुंचते ही मौत

बताया गया कि सदर अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने मंजीत कर्ण को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel