[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी एसडीआरएफ की टीम ने पानी में डूबने से बचाव को किया जागरूक

एसडीआरएफ की टीम ने पानी में डूबने से बचाव को किया जागरूक

0
एसडीआरएफ की टीम ने पानी में डूबने से बचाव को किया जागरूक

मधुबनी . एसडीआरएफ टीम के एसआई बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय बेहटा बेनीपट्टी में डूबने से होने वाली मृत्यु के रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सप्ताह के तहत बाढ़ पूर्व तैयारी सुरक्षा सप्ताह से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित की गई. मालूम हो कि आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले में डूबने से होने वाली मृत्यु की अधिकता एवं उसके रोकथाम को लेकर 24 से 30 जून तक जन-जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को बेनीपट्टी में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डूबने से होने वाले मृत्यु की रोकथाम हेतु चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जन प्रतिनिधि, समाज सेवक प्रशिक्षित, आपदा मित्र, प्रशिक्षित तैराक गोताखोर, नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया. प्रशिक्षण में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ को देखते हुए जल-जमाव वाले क्षेत्रों एवं नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील किया. साथ ही बच्चों को भी दूर रखने की अपील किया. बच्चों की जान बचाने, नदियों-तालाबों में न बर्तन-कपड़े नहीं धोये एवं न ही स्नान करने, डूबते हुए की तरफ रस्सी, धोती, साड़ी या बांस फेंक कर बचाने, डूबे हुए व्यक्ति को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने, ऑक्सीजन न मिले तो मुंह से श्वास देने, यदि पेट में भर गया हो पानी तो पेट के बल लिटाकर दबाव दें. जिससे पानी निकल जाए. फिर अस्पताल ले जाने आदि की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel