[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी 34600 के जाली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

34600 के जाली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
34600 के जाली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

– भारत नेपाल सीमा से पकड़े गये 200 रुपये के 173 जाली नोट मधुबनी/ हरलाखी. जिला पुलिस, एसएसबी एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हरलाखी थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर 34600 भारतीय रुपये के जाली नोट के साथ दो तस्करों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी प्रेसवार्ता में एसपी योगेंद्र कुमार ने दी है. गिरफ्तार हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के मुकेश महतो व सिकिल पंडित हैं. उनके पास से 200 रुपये के 173 जाली नोट एवं दो मोबाइल जब्त किया गया है. जाली नोट के धंधे में लगे गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. मुकेश कुमार पर हरलाखी व सहारघाट थाने में कांड दर्ज है. एसपी ने कहा कि एसएसबी एवं एसटीएफ सीतामढ़ी को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से भारत के हरलाखी थाना के पिपरौन के रास्ते जाली नोट लेकर एक व्यक्ति बाइक से आने वाला है. सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देश के अनुसार हरलाखी थाने की पुलिस टीम, एसएसबी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा, पिलर संख्या 284/20 से भारत की तरफ 200 मीटर अंदर एक नीले रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्ति भारत की तरफ पिपरौन के रास्ते आ रहे थे. पुलिस को देखकर भागने लगे. छापेमारी दल ने पीछा कर पकड़ लिया. दोनों ने पूछताछ करने पर जाली नोट नेपाल के धनुषा जिले के फुलगामा के देव नारायण यादव से लेकर आने की बात बतायी. दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर मुकेश कुमार महतो के पॉकेट से 200 रुपये के 173 जाली नोट एवं सिकिल पंडित के पॉकेट से एक मोबाइल बरामद किया गया. सभी नोटों का सत्यापन पीएनबी बैंक से कराया गया, तो वह जाली पाये गये. इसका प्रमाण पत्र बैंक ने दिया है. इस संदर्भ में हरलाखी थाना कांड दर्ज किया गया है. प्रेस वार्ता में डीएसपी अमित कुमार भी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel