जहां नाले का निर्माण नहीं हो पाएगा वहां से पंप से जलनिकासी करने की तैयारी की गयी है. इसके लिए पानी को तेजी से खींचने वाला मशीन की भी खरीदारी का निर्णय लिया गया है. इसपर करीब 30 से 35 लाख रुपए खर्च होंगे. यह मशीन तेजी से पानी खींचकर बाहर की ओर फेंकने का काम करेगी. जलजमाव से निपटने में इससे काफी सहुलियत होगी. इसके अलावे डेढ़ दर्जन पंप सेट को चालू हालत में रखने का निर्णय लिया गया है. वहीं छोटे-छोटे नाले को मुख्य नाला में जोड़ने का काम किया जा रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि शहर में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए कई कदम उठाए गये हैं. नाला व कैनाल की सफाई के साथ ही कई उपाए किये जा रहे हैं. ताकि लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
