[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

0
महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी. पंडौल थाना क्षेत्र में पिछले 28 मई को एक 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में संलिप्त आरोपित को पंडौल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डीएसपी सदर राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है. डीएसपी ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपित पंडौल थाना क्षेत्र के बिहनगर का रमन झा है. जो मृतका का पड़ोसी है. डीएसपी ने कहा कि 28 मई की दोपहर थानाध्यक्ष पंडौल को सूचना मिली कि विहनगर गांव में एक महिला का शव उसके बंद कमरे के बरामदा पर पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. लेकिन शव को देखने से लगाता है कि मृतका के साथ रेप किया गया था. फिर उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस की छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सह पुनि रोहित, परिक्षमाण पुअनि माया कुमारी, चौकीदार सुरेश मंडल व जीवछ मंडल भी शामिल थे.

मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज

महिला का पुत्र पशुपति नाथ झा रत्नागिरी महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है. घटना की सूचना मिलने पर पिछले 29 मई को घर पहुंच कर पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रमण झा को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में पिछले 27 एवं 28 मई की रात घर में घुसकर सोयी फुलदेवी के साथ दुष्कर्म करने के बाद मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel