[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी Madhubani News. जिले में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला

Madhubani News. जिले में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला

0
Madhubani News. जिले में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला

Madhubani News. मधुबनी. जिले में डेंगू का मरीजों का आंकड़ा बढ रहा है. गुरुवार को एक महिला एंटीजन किट की जांच में पॉजिटिव पायी गई है. डीवीडीसीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एलीजा टेस्ट में कन्फर्मेशन के बाद मरीजों की संख्या 18 से 19 हो सकती है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 मरीजों के घर के 500 परिधि में फागिंग करा दी गई है. वहीं 7 मरीजों के घर पर 5-6 सितंबर को फागिंग कराया जाएगा. डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद जिला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. वहीं 25 ऐसे मरीजों को चिन्हित किया गया है जो मूलतः जिले के निवासी हैं. लेकिन इन मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री जिला में नहीं है. जबकि 1 डेंगू मरीज किशुन लाल साह का पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. डीवीबीडीसीओ कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के 12 मरीजों के घर के 500 मीटर की परिधि में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम क्षेत्र के 1 मरीज के घर के 500 मीटर परिधि में नगर निगम द्वारा मालाथियान से फागिंग एवं टेमीफास लार्वीसाइडल से छिड़काव किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के 6 मरीजों के घर के पास 3 अक्टूबर को फागिंग एवं छिड़काव किया जाएगा. डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफा को देखते हुए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने माइकिंग के जरिए लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है. उन्होंने डेंगू के एक भी मरीज मिलने पर आसपास के 500 मीटर के परिधि में मालाथियान से फागिंग एवं स्थायी जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करने का निर्देश दिया है. उन्होंने डेंगू के मरीज मिलने पर शहरी क्षेत्र में नगर निगम एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिड़काव कराने का निर्देश दिया. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक जारी रहेगा. डेंगू के 18 मरीज चिन्हित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 अगस्त को 2 मरीज, 27 अगस्त को 1, 1 सितंबर को 1, 11 सितंबर को 1, 14 सितंबर को 1, 16 सितंबर को 1, 18 सितंबर को 1,19 सितंबर को 1, 20 सितंबर को 1, 23 सितंबर को 1, 27 सितंबर को 2 एवं 1 अक्टूबर को 4 मरीजों एवं 3 अक्टूबर को 1 महिला मरीज एंटीजन किट में संदिग्ध चिन्हित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel