नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक युवक गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक युवक गिरफ्तार
By Kumar Ashish |
May 28, 2026 5:44 PM
सिंहेश्वऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर से एक लड़की के अपहरण मामले में बुढ़ावे से एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी मार्च माह में लालपुर वार्ड संख्या तीन निवासी शैलेंद्र पंडित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया गया कि उसकी नाबलिग लड़की घर के दरवाजे के पास थी इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन लड़का आया और उसकी बेटी को जबरन उठाकर भाग गया. ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन की गयी, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला. बाद में पता चला कि बुढ़ावे निवासी अजय चौहान ने शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी बुढ़ावे वार्ड संख्या 15 निवासी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
