आपका एक वोट, भविष्य की नई सोच
आपका एक वोट, भविष्य की नई सोच
By Kumar Ashish |
October 30, 2025 7:08 PM
मधेपुरा.
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने घर-घर जाकर ग्रामीण समुदाय को मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा आगामी छह नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की. इस दौरान लोगों को प्रेरित करने के लिए नारे लगाये. “मतदान हमारा अधिकार है, इसका करें हम उपयोग सार्थक. पहले मतदान, फिर जलपान यही है सच्चे नागरिक की पहचान. स्वच्छता कर्मियों ने संदेश दिया कि जैसे सफाई से समाज सुंदर बनता है, वैसे ही मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है. ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं शपथ ली कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे. इस पहल का उद्देश्य मतदाता भागीदारी को बढ़ाना एवं स्वच्छ लोकतंत्र के निर्माण में जनसहयोग सुनिश्चित करना है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
