[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा गांवों में धड़ल्ले से बिक रही शराब, कार्रवाई को लेकर महिलाओं ने उठायी आवाज

गांवों में धड़ल्ले से बिक रही शराब, कार्रवाई को लेकर महिलाओं ने उठायी आवाज

0
गांवों में धड़ल्ले से बिक रही शराब, कार्रवाई को लेकर महिलाओं ने उठायी आवाज

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र के जीविका दीदियों ने गांवों में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगायी है. महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद कई गांवों में शराब की बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा बाजार समेत आसपास के इलाके में शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है. भारत जीविका महिला संगठन से जुड़े दर्जनों जीविका दीदियों ने सड़क पर उतर कर शराब बिक्री के रोकथाम को लेकर प्रदर्शन किया. जीविका संगठन के दर्जनों महिलाओं ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुख्यमंत्री को प्रेषित कर मंजौरा बाजार समेत आसपास के इलाके में खुलेआम हो रही शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि लगातार इलाके में बढ़ रहे अवैध शराब की बिक्री से गांव-समाज में आपराधिक गतिविधि बढ़ रही है. जिससे समाज के अंदर शाम होते हीं भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो जाता है. वहीं गांवों में बेखौफ शराबी खुलेआम गाली-गलौज कर सामाजिक माहौल को बिगाड़ना चाहता है. इससे गांव की महिलाओं में शाम होते ही दहशत का माहौल व्याप्त हो जाता है. चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश महिलाओं के पति मजदूरी करने अन्य प्रदेशों में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. ऐसी परिस्थिति महिलाएं घर में अकेले अपने बाल-बच्चों के साथ रहकर गुजर-बसर करते हैं. प्रशासन खुलेआम शराब बिक्री पर मूकदर्शक बनी हुई है. प्रशासन शराब तस्करी व शराबियों पर नकेल कसने में विफल है. खुलेआम शराब बिक्री को लेकर दर्जनों शराबियों का घर परिवार उजड़ने के कगार पर पहुंच चुकी है. प्रदर्शन में जीविका संगठन की बबीता देवी, नूतन देवी, रंजन देवी, सरिता देवी, फूलो देवी, प्रियंका देवी, पूनम देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel