[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, जनजीवन बेहाल

पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, जनजीवन बेहाल

0
पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, जनजीवन बेहाल

प्रतिनिधि, मधेपुरा मौसम में उतार-चढ़ाव का जारी है. सोमवार की सुबह रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने परेशानी बढ़ा दी है. दिनभर आसमान में हल्के कुहासे का असर देखने को मिला. हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए ही सूर्य देवता का दीदार हुआ. छतों पर लोग धूप में बैठे दिखे. वहीं, शाम होने के साथ ही शीतलहर का असर बढ़ गया. दिनभर आसमान में हल्के छाये कुहासे और पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली. पिछले 24 घंटे के अंदर एक बार फिर तापमान तीन डिग्री नीचे गिर गया. साेमवार को शहर का अधिकतम तापमान 17, तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया. शाम होते ही सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ने लगी है. ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है. ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं. मौसम के प्रभाव के कारण शाम होते ही सड़कें वीरान पड़ने लगी है. लोग अलाव की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं. हालांकि नगर परिषद क्षेत्र में अभी तक कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच नहीं किया गया है. अभी तापमान में जारी रहेगा उतार चढ़ाव मौसम विभाग की मानें तो वायुमंडलीय दबाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. वायुमंडल में दबाव में गिरावट के कारण एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला. मंगलवार को भी मौसम में कोई ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहेगा. पछिया हवा के कारण ठंड और कनकनी में इजाफा देखने को मिल सकता है. वहीं, अगले दो दिनों में मौसम और सर्द होने का अनुमान है. बच्चे, बुजुर्ग व बीपी मरीजों का रखें ख्याल चिकित्सकों की मानें तो सेहत और स्वास्थ्य के लिहाज से मौसम अनुकूल नहीं है. इन दिनों लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर बच्चे, बुजुर्ग व बीपी के मरीजों को बचाव की ज्यादा जरूरत है. खेती की बात करें तो आलू और तेलहन को छोड़कर अन्य सभी फसलों के लिए यह मौसम अमृत सामान है. जिले की हवा दे रही है साथ एक तरफ कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. दूसरी तरफ शहर की वायु गुणवत्ता से लोगों की प्राण रक्षा हो रही है. सोमवार को शहर का एक्यूआइ 72 दर्ज किया गया है. इस तरह की शुद्ध वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए लाभदायक है. सिर्फ मधेपुरा की हवा इन दिनों शुद्ध दिख रही है. आसपास के लगभग सभी जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. ग्रामीण इलाके में ज्यादा परेशानी तेज पछुआ हवा एवं कोहरे से ठंड में हो रही बढ़त्तोरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लगातार दो तीन दिनों से जारी तेज पछुवा हवा से सोमवार को प्रखण्ड क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है. सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शरीर में कंपकंपी सी महसूस हो रही है. सड़कें सूनी सूनी सी दिख रही है. ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग घरों में दुबके हुए हैं. सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गयी. गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गयी है. जरूरतमंद लोग ही घर से बाहर निकल रहे है. कोहरे की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कम हो गयी है. ग्रामीण इलाके में अंचल प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel