[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा लेन-देन के विवाद में वार्ड सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

लेन-देन के विवाद में वार्ड सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

0
लेन-देन के विवाद में वार्ड सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

मधेपुरा से रिपोर्ट

मधेपुरा. घैलाढ़ प्रखंड की घैलाढ़ पंचायत अंतर्गत इनरवा गांव में रविवार की शाम वार्ड सदस्य पर हुए चाकू से जानलेवा हमले की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हमले में वार्ड संख्या-9 के वार्ड सदस्य गंगा मंडल (32) गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

मंदिर के समीप वारदात को दिया गया अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे इनरवा मंदिर के समीप गंगा मंडल पर चाकू से हमला किया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जननायक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

परिजनों ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मुकैश कुमार (पिता-स्वर्गीय नेवल यादव), वार्ड संख्या-8 निवासी, ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. हमले में गंगा मंडल के सिर पर गंभीर चोट आई है.

लेन-देन के विवाद की आशंका, पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में तनाव, आरोपितों की तलाश जारी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel