आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | May 11, 2024 9:47 PM

उदाकिशुनगंज. आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी को पुलिस ने शनिवार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाधयक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 149/24 के फरारी अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत के चौड़ी भीता, वार्ड संख्या चार को उनके घर से एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी पर थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था. यह जानकारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह प्रेसवार्ता कर दी. अभियान में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुअनि जितेंद्र ठाकुर, सुबोध रजक आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है