[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार पलटी, ग्रामीणों ने बचायीं पांच बकरियां

बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार पलटी, ग्रामीणों ने बचायीं पांच बकरियां

0
बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार पलटी, ग्रामीणों ने बचायीं पांच बकरियां

मुरलीगंज के भेलाही गांव में बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद चोर फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने वाहन से सभी बकरियों को निकालकर उनके मालिकों को सौंप दिया.

मुरलीगंज.

प्रखंड क्षेत्र के भेलाही गांव में शनिवार की देर रात बकरी चोरी की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब चोरी कर भाग रहे चोरों की कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने वाहन से सभी पांच बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

भेलाही पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात कार से पहुंचे चोरों ने वार्ड संख्या पांच निवासी धीरेंद्र यादव की दो, प्रभाकर यादव की एक तथा अनिल यादव की दो बकरियां चोरी कर ली. बकरियों को कार में लादकर भागने के दौरान एक गृहस्वामी की नींद खुल गयी. शोर मचाने पर ग्रामीण सक्रिय हो गये और वाहन का पीछा शुरू कर दिया.

भागने के क्रम में बैंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पलट गयी. दुर्घटना के बाद चोर फरार हो गया. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त वाहन से सभी बकरियों को सुरक्षित निकालकर उनके मालिकों को सौंप दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बकरी चोरी की छिटपुट घटनाएं हो रही थीं, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इस घटना के बाद लोगों को उम्मीद है कि मामले का खुलासा हो सकेगा.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि रविवार शाम तक दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी रही. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा वाहन को समय पर नहीं हटाये जाने का फायदा उठाकर कुछ नशेड़ियों ने कार के कई पार्ट-पुर्जे खोल लिये, जिससे वाहन हद तक क्षतिग्रस्त हो गया.

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीर जांच कर चोरों की पहचान व गिरफ्तारी की मांग की है.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel