भर्राही बाजार में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भर्राही बाजार में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

By Kumar Ashish | June 6, 2026 6:49 PM

जीतापुऱ सदर प्रखंड के मदनपुर पंचायत अंतर्गत भर्राही बाजार में अधूरा नाला निर्माण होने के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. स्थिति ऐसी है कि एक दिन की बारिश के बाद भी 10 से 15 दिनों तक पानी लगा रहता है. जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्कूली बच्चों का विद्यालय जाना प्रभावित हो रहा है तथा गंदे पानी और मच्छरों के कारण कई बच्चे एवं ग्रामीण बीमार भी हो चुके हैं. इस समस्या को लेकर निरंजन यादव ने नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया़ प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रदर्शन करने वालों में कुंदन कुमार, अखिलेश शाह, रोहित पोद्दार, भावेश कुमार, उपेंद्र दास, गणेश साह आदि शामिल थे.