[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा विद्यालय भवन में निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

विद्यालय भवन में निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

0
विद्यालय भवन में निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

शंकरपुर.

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय बथान परसा के नव निर्मित विद्यालय भवन में निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय परिसर में लगायी गयी कई टाइल्स टूट चुकी हैं. वहीं निर्माण में इस्तेमाल की गयी बालू की गुणवत्ता भी खराब है. इसके अलावा भवन के कुछ हिस्सों में प्लास्टर का कार्य भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, इससे निर्माण कार्य में लापरवाही साफ नजर आ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि भवन के छत में पूर्व में भी दरार आया था, इसको लेकर विभिन्न अखबार ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था, लेकिन लापरवाही को विभागीय कर्मी द्वारा लिलापोती कर दिया गया. इस संबंध में बाथान परसा पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार राय ने कहा कि विद्यालय का भवन बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है. अगर निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिये. वहीं अनवारुल हक ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठायी गयी शिकायत गंभीर है. कार्य स्थल पर प्राक्कलन का शिलापट्ट अभी तक नहीं लगाया गया है, जो विभागीय मानक के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करायी जाय. ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो. इधर विद्यालय के प्लस टू के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि मेरे योगदान लेने से पहले भवन बन रहा था. बीच-बीच में निरीक्षण के क्रम में घटिया सामग्री के उपयोग करते देख. मैंने प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि जांच कर दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय. प्रदर्शन में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि उमेश दास, त्रिभुवन यादव, दिलीप यादव, मजहर, सुनील यादव, मनोज यादव, चंदन यादव, मनोज साह, बचनदेव पंडित आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel