[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा कुलपति ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, तीन कर्मियों से पूछा स्पष्टीकरण

कुलपति ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, तीन कर्मियों से पूछा स्पष्टीकरण

0
कुलपति ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, तीन कर्मियों से पूछा स्पष्टीकरण

प्रतिनिधि, मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा. प्रशासनिक भवन में अलग-अलग कार्यालय से तीन कर्मचारी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये. जिसमें विधि कोषांग की मनीषा कुमारी, वित्त विभाग की प्रियंका कुमारी एवं लोक सूचना विभाग के शशांक कुमार शामिल हैं.

परीक्षा नियंत्रक को नीचे वाले कार्यालय में बैठने का निर्देश

परीक्षा विभाग में निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में ताला लगा देख कुलपति ने नाराजगी जाहिर की. निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ चल रहे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक परीक्षा विभाग के फर्स्ट फ्लोर पर गोपनीय शाखा में बैठते हैं. उन्होंने परीक्षा नियंत्रण प्रो शशिभूषण को बुलवाया. कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण को नीचे वाले कार्यालय में बैठने का निर्देश दिया. कहा कि गोपनीय शाखा में छात्र या कोई भी अनिधिकृत व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दें.

सुसज्जित तरीके से सभी कार्यालय को चलाने का निर्देश

कुलपति ने परीक्षा विभाग के बरामदे पर रखे अलमीरा को पीछे में खाली पड़े कमरे में रखने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा विभाग में सही तरीके से बिजली वायरिंग करवाने व साफ-सफाई कर सुसज्जित तरीके से सभी कार्यालय को चलाने का निर्देश दिया. कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को प्रतिदिन सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कुलपति ने बारी-बारी से प्रशासनिक भवन, वित्त विभाग एवं परीक्षा विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया. मौके पर बीएनएमयू कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय, उपकुलसचिव स्थापना डाॅ शंकर कुमार मिश्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel