23 जुलाई को वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले में संलिप्त अपराधी मो सुभान पिता मो हकीम कठौतिया धरहारा थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा, मो सलामुन उर्फ सलाउद्दीन पिता मो सज्जाद मधुबन थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को भरगामा थाना क्षेत्र (जिला अररिया) से गिरफ्तार किया गया है.
एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के मामले में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र के बारामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष बिहारीगंज अमित रंजन,सशस्त्र बल, चौकीदार आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
