शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

By Kumar Ashish | March 23, 2026 7:24 PM

मधेपुरा.

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से पीएस कॉलेज में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस अवसर पर उपस्थित आइसा के सभी नेता व कॉलेज के शिक्षकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. शिक्षक डॉ नीलाकांत यादव, डॉ छोटेलाल यादव, आइसा जिला सचिव पावेल कुमार आदि ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान केवल आजादी की लड़ाई तक सीमित नहीं था, बल्कि वे एक ऐसे समाज का सपना देखते थे, जहां किसी का शोषण न हो. मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक कृष्ण कुमार, आइसा नेता संतोष सियोटा, डाॅ ललन कुमार ललन, डाॅ सरोज कुमार, डाॅ संजय कुमार, डाॅ अर्चना कुमारी, डाॅ मनोज कुमार, डाॅ अभिषेक कुमार, डाॅ सत्यवीर कुमार, डाॅ रौनक कुमार, डाॅ बबलू कुमार, डाॅ प्रभु साराम सिंह, डाॅ सुनिल कुमार, अंकु कुमार अरमान अली, बबलू, अभिजीत कुमार आदि मौजूद थे.