[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा शिक्षिका के सौजन्य से विद्यालय में हुआ तिथि भोज, बच्चों में दिखा उत्साह

शिक्षिका के सौजन्य से विद्यालय में हुआ तिथि भोज, बच्चों में दिखा उत्साह

0
शिक्षिका के सौजन्य से विद्यालय में हुआ तिथि भोज, बच्चों में दिखा उत्साह

कुमारखंड.

प्रखंड के मध्य विद्यालय भवानीपुर रहटा में तिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार भारती ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में विद्यालय की शिक्षिका आकांक्षा सिंह द्वारा विवाहोपरांत बच्चों के लिये विशेष तिथि भोज का आयोजन कराया गया. इस प्रकार के आयोजन से बच्चों व शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं तथा विद्यालय का वातावरण सकारात्मक बनता है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच अनुशासित तरीके से भोजन वितरण किया गया. विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों की सेवा में लगे रहे. बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. इस अवसर पर शिक्षिका आकांक्षा सिंह के पति श्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे व कार्यक्रम में सहभागिता निभाई.

तिथि भोज कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अजय कुमार भारती के अलावा सहायक शिक्षक रविन्द्र कुमार रवि, नागेश्वर रजक, अभिजीत आनंद सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे. वहीं आसपास के विद्यालयों के शिक्षक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूवन कुमार, पंचायत मुखिया रमेश कुमार रमण व सरपंच प्रदीप कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाने का कार्य करते है.

इस मौके पर डीपीओ संजय सुमन व मध्याह्न भोजन समन्वयक अरुण कुमार आजाद भी मौजूद रहे. उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था व आयोजन की प्रशंसा की. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों व कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel