मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बुधवार को बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो अवध किशोर राय को सम्मानित किया गया. उन्हें महाविद्यालय की ओर से अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल की तस्वीर भेंट की गयी. मौके पर पूर्व कुलपति ने बीएनएमयू में बिताये दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू में बिताया गया तीन वर्ष उनके जीवन के लिए अविस्मरणीय हैं. पूर्व कुलपति ने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. यहां का शैक्षणिक माहौल आज भी बेहतर है. आशा है कि आगे यह महाविद्यालय और भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रो राय के कार्यकाल में बीएनएमयू का विकास हुआ. मौके पर अर्थपाल डॉ रत्नदीप, कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डाॅ सुधांशु शेखर, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, सीनेटर डॉ रंजन कुमार आदि उपस्थित थे.