तीन वारंटी गिरफ्तार

तीन वारंटी गिरफ्तार

By Kumar Ashish | February 10, 2026 7:39 PM

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी से तीन वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के द्वारा नॉन वेलेबुल वारंट निर्गत किया गया था. इसी आलोक में न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपी रामपट्टी निवासी शंभू भगत, बंटी भगत व संतोष भगत को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.