तीन दिवसीय टी-20 टूर्नामेंट शुरू
तीन दिवसीय टी-20 टूर्नामेंट शुरू
By Kumar Ashish |
January 30, 2026 5:43 PM
मधेपुरा.
बद्री मूलो एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय टी-20 टूर्नामेंट शुक्रवार से होली क्रॉस के कीड़ा मैदान में शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन हॉली क्राॅस स्कूल की प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी, सचिव डॉ गजेंद्र यादव ने किया. मैच दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी मधेपुरा बनाम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के बीच खेला गया. टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार भारती पब्लिक स्कूल ने 207 रन बनाया. जवाब में दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी ने सभी विकेट खोकर 185 रन बनाया. संस्कार भारती मुरलीगंज में मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच कृष्ण को दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि गजेंद्र कुमार, दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी के डायरेक्टर विमल किशोर, गौतम, जिला क्रिकेट संघ के जॉइंट सेक्रेटरी व संस्कार भारती स्कूल मुरलीगंज के निदेशक महेश कुमार छोटू आदि मौजूद थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
