आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का किया विरतण
आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का किया विरतण
By Kumar Ashish |
February 16, 2026 7:02 PM
शंकरपुर. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को एफआरएस के माध्यम से टीएचआर का वितरण किया गया. वितरण के दौरान लाभुकों का सत्यापन एफआरएस प्रणाली के माध्यम से किया गया. महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी व सरोज कुमारी ने वितरण कार्य का पर्यवेक्षण किया. महिला पर्यवेक्षिका आभा ने कहा कि एफआरएस के उपयोग से प्रत्येक लाभार्थी का डिजिटल सत्यापन हो रहा है. मौके पर लाभुकों को पोषण संबंधी जागरूकता संदेश भी दिया. गर्भवती एवं धात्री माताओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गयी. वहीं सीडीपीओ स्वाति कुमारी ने बताया कि सरकार के नियम अनुरूप कुपोषण मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पोषाहार का नियमित वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एफआरएस प्रणाली से वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना नहीं रहती है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 4:06 AM
July 6, 2026 9:32 AM
July 5, 2026 3:52 PM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 11:34 AM
July 5, 2026 10:54 AM
July 4, 2026 12:33 PM
