[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा राज्यपाल के सामने कुलपति ने झूठी जानकारी दे किया कलंकित

राज्यपाल के सामने कुलपति ने झूठी जानकारी दे किया कलंकित

0
राज्यपाल के सामने कुलपति ने झूठी जानकारी दे किया कलंकित

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विगत दिनों संपन्न हुई वार्षिक सीनेट बैठक में चेयर स्थापना के मामले में राज्यपाल एवं कुलपति के संवाद में कुलपति द्वारा झूठी जानकारी देने के मामला प्रभात खबर में चर्चा पर आने के बाद वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने संज्ञान लिया है और इसकी शिकायत राजभवन के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री को भी किया वायरल वीडियो एवं खबर की कटिंग के साथ किया है. कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह कितना दुखद है कि सूबे के कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सीनेट जैसी बैठक में बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा झूठा दावा कर बैठे. यह कहना गलत न होगा कि कुलपति द्वारा बीएनएमयू को जानबुझकर मजाक बनाने एवं कुलपति के पद व सीनेट के मर्यादा के विपरीत का आचरण बीएनएमयू के छवि पर चोट कर गया. इस वीडियो को देखकर यह चर्चा आम है कि ऐसा लगता है कि वर्तमान कुलपति बिना काम के ही नाम कमाने की योजना बना रहे हैं. इस संबंध में वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने राजभवन एवं मुख्यमंत्री से अविलंब संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को ऐसी हरकतों का अड्डा नहीं बनने दिया जा सकता है,जो भी हुआ दुखद एवं परिसर, मंच व पद की गरिमा को दागदार बना गया. लिखे पत्र में वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में अच्छे कामों की निशानी की जगह बढ़ी बदनामी पर वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने नाराजगी जताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel