[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सिंहेश्वर बाजार में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े रहने से लगा जाम, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता

सिंहेश्वर बाजार में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े रहने से लगा जाम, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता

0
सिंहेश्वर बाजार में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े रहने से लगा जाम, एंबुलेंस को नहीं मिला रास्ता

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर मुख्य बाजार में मंगलवार को वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े करने से जाम लग गया. जाम पर करीब तीन घंटे तक रहा. इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी. जाम में तीन एंबुलेंस फंसी रही. एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह अलग- अलग जगह के सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जा रहा है, लेकिन एक घंटे से अधिक का समय हो गया है. अभी तक रास्ता नहीं मिल पा रहा है. इस रोड पर मधेपुरा की ओर से सुपौल और पीपरा जाने के लिए भारी लोडिंग वाहनों का दबाव भी रोज की तरह बना रहा. इस जाम से निपटना प्रशासन के लिए चुनौती बन गयी है. सिंहेश्वर बाजार की सड़कें मंगलवार को मेला आने वाले के भीड़ के बीच जाम से हलकान रहा. सड़क जाम यहां हर रोज की कहानी हो गयी है. मुख्य सड़क पर यत्र- तत्र लगे वाहनों के कारण जाम की स्थिति हमेशा बन रहती है. सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दुर्गा चौक से लेकर नारियल विकास बोर्ड तक रुक- रुक कर लगने वाले जाम के कारण पुलिस को भी यातायात सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जबकि राहगीर भी काफी परेशान रहे. इस भीषण जाम के मुख्य कारण सड़क के किनारे अवैध रूप से सजी दुकानें और ऑटो- टोटो चालकों की मनमानी रही. वे लोग पूरे बाजार में कही वाहन लगा देते है. स्थानीय संतोष कुमार, विवेक कुमार राजू कुमार सहित अन्य लोगों के अनुसार, सिंहेश्वर में जाम अब आम बात हो गई है. लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है. एक किमी की दूरी तय करने में घंटों लगा समय जाम के कारण एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही घंटों का समय लग रहा है, जिससे भक्तों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. मेला में प्रशासन के लिए जाम से निपटना एक प्रमुख चुनौती है. बाबा की नगरी सिंहेश्वर स्थान जाम की नगरी बन गई है. हल्की सी भीड़ भाड़ वाले दिनों में मुख्य सड़क पर भीषण जाम लगना आम बात है. स्थानीय लोग इस जाम से हलकान है. जाम की वजह से सड़क किनारे स्थित दुकान वालों को सर्वाधिक परेशानी होती है. स्कूली बच्चों को परेशानी स्कूल के छोटे बच्चों को भी भूखे प्यासे इस जाम का शिकार होना पड़ता है. हालांकि इन विशेष मौके पर काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर एक हद तक जाम पर काबू किया जाता है. लेकिन इसके बाद के दिनों में जाम से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं है. रविवार- सोमवार- बुधवार को सप्ताह में तीन दिन बाजार क्षेत्र में भीषण जाम लगना तय रहता है. रविवार और सोमवार को मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के बाद जाम लगती है. तो वहीं बुधवार को मवेशी हाट के कारण जाम लगा करती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel