[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : एडीएम

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : एडीएम

0
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : एडीएम

मधेपुरा.

समाहरणालय स्थित एडीएम के कार्यालय कक्ष में सोमवार को अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित कुल 27 आवेदन एडीएम के समक्ष प्रस्तुत किये. जनसुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता व मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी व आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके. एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहा है. जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाता है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें. जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता को निरंतर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel