[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा 15 से महाशिवरात्रि मेला शुरू, मंदिर न्यास समिति जारी करेगी टोल फ्री नंबर

15 से महाशिवरात्रि मेला शुरू, मंदिर न्यास समिति जारी करेगी टोल फ्री नंबर

0
15 से महाशिवरात्रि मेला शुरू, मंदिर न्यास समिति जारी करेगी टोल फ्री नंबर

सिंहेश्वर.

बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वर में 15 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति टोल फ्री नंबर जारी करेगी. वह 24 घंटे कार्यरत रहेगी. महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है. मंदिर का रंगरंगाई का काम लगभग पूरा हो गया है. बिजली सजावट और मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का काम भी बुधवार से शुरू हो चूका है. इस बार बाबा मंदिर आकर्षक रूप से सजेगा. इससे पहले मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक भवेश कुमार ने कहा आने वाले श्रद्धांलुओं के लिए विशेष सुविधा रहेगी. उन्होंने कहा बिहार का प्रसिद्ध मेला 15 फरवरी से शुरू होगा. यहां मेला न सिर्फ मनाेरंजन का स्थल होता है बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ाता है. सिंहेश्वर मंदिर से सटे मेला परिक्षेत्र में एक माह तक चलने वाले मेला में इसकी मिशाल कायम होती है. उन्होंने कहा मंदिर के अंदर व बाहर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं शिवगंगा में टूट गए बैरिकेडिंग को दुरुस्त किया जाएगा. मंदिर का रंगरोगन कार्य लगभग हो चुक है. मेला में रंग बिरंगे लाइटों से मंदिर जगमग करेगा. मंदिर में प्रकाश सजावट और लाइटिंग का काम शुरू है. बिजली सजावट एवं फूल की सजावट भी होगी. गांधी पार्क की साफ- सफाई के साथ- साथ पार्क व धन्यवाद गेट को सजाया जाएगा. मंदिर धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक रूप से पंडाल बनाई जायेगी.

बाबा की बारात में भाग लेंगे स्कूली बच्चे

प्रबंधक ने बताया की महाशिवरात्रि के अवसर बाबा भोले की बारात निकाली जायेगी. इस वर्ष बाबा की बारात में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे. बारात में बेहतरीन झांकी निकालने वाले स्कूल को बेस्ट आवार्ड से पुरसस्कृत किया जाएगा. इसमें बारात में बाबा भोले के गण के रूप में भूत-प्रेत का वेश धरे कई श्रद्धालु शामिल होंगे. सिंहेश्वर मंदिर से निकलकर बारात नगर भ्रमण करते हुये दुबारा मंदिर आयेगी एवं प्रतिकात्मक रूप में बाबा का धूमधाम से विवाह होगा. इसके बाद बाबा भोले प्रतिकात्मक रूप में मंदिर परिसर के मां पार्वती मंदिर में चौठारी तक विराजमान होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel