[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा कार्यशाला में पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को तकनीकी व प्रबंधन संबंधी दी गयी जानकारी

कार्यशाला में पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को तकनीकी व प्रबंधन संबंधी दी गयी जानकारी

0
कार्यशाला में पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को तकनीकी व प्रबंधन संबंधी दी गयी जानकारी

मधेपुरा.

पैक्सों को सुदृढ़ व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग जिला अंतर्गत 170 पैक्सों व 13 व्यापार मंडलों के अध्यक्षों व प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन कला भवन में मंगलवार को किया गया, जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. मौके पर संयुक्त निबंधक (सहकारिता) मो निसार अहमद, संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण) अरविंद कुमार अजय, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा, सहायक निबंधक, सहयोग समिति, उदाकिशुनगंज अंचल, शाखा प्रबंधक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, मधेपुरा, आनंद कुमार, संजीव कुमार सहित जिले के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अंकेक्षण पदाधिकारी व पैक्स/व्यापार मंडलों के अध्यक्ष व प्रबंधक उपस्थित थे.

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों व पदाधिकारियों द्वारा खरीदारी, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सदस्यता विस्तार, सीएससी संचालन, उर्वरक व्यवसाय सहित अन्य व्यवसायों के विकास पर जानकारी दी. साथ ही समितियों में समयबद्ध अंकेक्षण व लेखा संधारण की महत्ता पर विशेष बल दिया. इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के माध्यम से पैक्स व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व पारदर्शी संचालन के लिए तकनीकी व प्रबंधन संबंधी ज्ञान प्रदान किया गया. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel