[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा अनुशासनहीनता व छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षक का वेतन स्थगित

अनुशासनहीनता व छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षक का वेतन स्थगित

0
अनुशासनहीनता व छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षक का वेतन स्थगित

बिहारीगंज

प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला कुस्थन में कार्यरत विशिष्ट शिक्षक अनिल कुमार पर विद्यालय में अनियमितता, अनुशासनहीनता व छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाये गये हैं. मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहारीगंज ने उक्त शिक्षक से 24 घंटे के भीतर बिंदुवार स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही मई 2026 का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार इससे पूर्व भी दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने के संबंध में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ. इसके कारण 15 अप्रैल का वेतन भी पूर्व में स्थगित किया जा चुका है. विद्यालय के प्रधान शिक्षक द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय समय पर नहीं आते हैं तथा विद्यालय कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं. आरोप है कि वे उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से बाहर चले जाते है. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय आगमन एवं प्रस्थान की समीक्षा में भी अनियमितता की पुष्टि होने की बात कही गयी है.

बच्चों के समक्ष मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं शिक्षक

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिक्षक द्वारा विद्यालय परिसर में गाली-गलौज करने, उपस्थिति पंजी में व्हाइटनर का प्रयोग कर उपस्थिति दर्ज करने तथा बिना अनुमति विद्यालय छोड़कर सत्संग व प्रवचन कार्यक्रम में जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक बच्चों के समक्ष मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तथा छात्रों के प्रति जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते है. शिक्षा विभाग ने इन आरोपों को अत्यंत गंभीर मानते हुये कहा है कि उक्त आचरण एक शिक्षक की गरिमा एवं विभागीय अनुशासन के प्रतिकूल है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की अनुशंसा उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel